spot_img
Homeमुंबईसरकारी विभागों में दिखा तालमेल की कमी

सरकारी विभागों में दिखा तालमेल की कमी

  • दहिसर-भायंदर लिंक रोड का काम लटका

मुंबई (सं. भा.) राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में आपसी तालमेल की कमी के कारण दहिसर – भायंदर लिंक रोड का काम लटक गया है।
मुंबई मनपा को विभिन्न विभागों के आवश्यक अनुमति का इंतजार है, जिससे दहिसर – भायंदर लिंक रोड परियोजना को गति मिल सके। दहिसर से भायंदर लिंक रोड मुंबई शहर को मीरा-भायंदर और वसई-विरार शहरों से जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके बन जाने से भविष्य में लोगों को ट्रैफिक जाम से भी काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है। बताया जाता है कि लिंक रोड के बन जाने के बाद दहिसर से मीरा- भायंदर तक की दूरी महज १० मिनट में तय की जा सकेगी। हालांकि, इसके लिए पर्यावरण विभाग, वन विभाग, महाराष्ट्र तटीय क्षेत्र प्रबंधन, समुद्री बोर्ड जैसे महत्वपूर्ण अधिकारियों से अनुमति की आवश्यकता होती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com