- एक की मौत, 3 हुए घायल
मुंबई (सं. भा.) कंस्ट्रक्शन साइट पर हुए भूस्खलन के चलते मिट्टी में दबने से एक मजदूर की मौत होने की खबर है, जबकि अन्य तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
बतादें कि मालाड पूर्व में वोरा स्काय लाइन कंस्ट्रक्शन साइट पर भूस्खलन की घटना सामने आई है। इस दुर्घटना में एक मजदूर की मौत पुष्टि की गई है। 3 मजदूर अभी भी गम्भीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जिनका इलाज़ जोगेश्वरी के ट्रामा अस्पताल में चल रहा। घायल व मृतक मजदूरों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। अग्निशमन दल की टीम बचाव कार्य में अभी भी जुटी हुई है। नाम न छापने की शर्त पर एक पुलिस कर्मचारी ने बताया कि घटना सुबह के करीब 10.30 बजे की है। पुलिस और अग्निशमन दल को इसकी जानकारी 12.30 के बाद दी गई। लोगों का मानना है कि घटना की जानकारी पुलिस व अग्निशमन दल को तुरंत दी गई होती, तो शायद मजदूर को बचाया जा सकता था।


