spot_img
Homeमुंबईहर वर्ष की तरह मालाड के भाजी मार्केट में अखंड भजन संध्या...

हर वर्ष की तरह मालाड के भाजी मार्केट में अखंड भजन संध्या का हुआ आयोजन

मुंबई (सं.भा.) थोक और फुटकर भाजी व्यापारियों की संस्था वेजीटेबल मार्केट मर्चेंट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय अखंड भजन संध्या का आयोजन किया गया। विश्व शांति एवं लोक कल्याण के उद्देश्य से मालाड पश्चिम स्टेशन के पास स्थित केडिया शॉपिंग सेंटर परिसर में 24 घंटे के अखंड हरिनाम कीर्तन में श्रीहरि विष्णु की आकर्षक झांकी का निर्माण किया गया। साथ ही मंडप का फूलों से श्रृंगार किया गया। विधि विधान से पूजा करने के बाद उन्हें भोग अर्पित किया गया। मालाड उपनगर में बड़ी संख्या में रहने वाले सब्जी-भाजी के थोक और फुटकर व्यापारी भगवान की उपासना के लिए यहां जमा हुए। संस्था के गुड्डू सिंह ने बताया कि कारोबार के साथ सबके मंगल कामना के लिए हर वर्ष विभिन्न अवसरों पर अखंड कीर्तन आयोजित किया जाता है।

इस भजन संध्या में सभी गायक और संगीतकार भाजी कारोबार से जुड़े हुए थे। सभी ने अपनी टीम भावना के साथ प्रभु का गुणगान अपने भजनों में किया। कीर्तन का समापन आरती एवं पूर्णाहुति के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजी व्यापारियों के साथ आसपास के लोग उपस्थित थे। स्टेशन से निकलकर अपने गंतव्य पर जाने वालों ने भी मंडप में मत्था टक्कर आशीर्वाद और प्रसाद ग्रहण किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com