मुंबई (सं. भा.)। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के मुंबई में जारी कपÌर्यू में काम करने के लिए अलग किया गया है वहां आवाजाही के लिए पास बांटे जाएंगे। बीएमसी आज से सभी वार्डोँ में पास बांटने के लिए २ सहायक विधिक अधिकारी तैनात करेगी।
महाराष्ट्र सरकार ने २० अप्रैल से कुछ इलाकों में काम करने की आंशिक छूट प्रदान की है। सहायक विधिक अधिकारी सुबह ७ बजे से दोपहर २ बजे तक और दोपहर २ बजे से रात ९ बजे तक पास का वितरण करेंगे।
अधिकारी पास देने से पहले पड़ताल करेंगे कि पास मांगने वालों को सच में पास की जरुरत है क्या। नागरिकों के काम का स्थान और जिस विभाग में कार्यरत हैं। उसी विभाग की तरफ से पास जारी होगा।
इसके पास चाहने वालों को सेल्फ डिक्लेरेशन देना होगा। निजी अस्पताल के प्रमुख व्यक्ति अपने कर्मचारियों को पास जारी कर सकते हैं।


