मुंबई (सं. भा.)। मुंबई में कोरोना वायरस के फैलने का सिलसिला थमता दिखाई नहीं दे रहा है। सोमवार तक कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 3500 के आंकड़े को पार कर गई। इस बीच एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी धारावी में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ ही रही है। कांदिवली पश्चिम में भी संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा ही हो रहा है। यहां पिछले 24 घंटों में दो लोगों की मौत हो गई। मरनेवाले दोनों उत्तर भारतीय थे। इनमें से एक रामकिशुन पाठक थे पाठक कि मौत के बाद पूरे क्षेत्र शोक की लहर दौड़ गई कांदिवली पश्चिम में लिंक रोड और उसके आसपास की झोपड़पट्टी बस्ती के चलते कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में कमी नहीं आ पा रही है। प्रशासन और पुलिस कर्मी नियमों का कड़ाई से पालन कराने का भरसक प्रयास कर रहे हैं, फिर भी स्थिति बिगड़ ही रही है।
कोरोना ने बढ़ाई और परेशानी, कांदिवली में दो उत्तर भारतीयों की मौत
RELATED ARTICLES


