spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईगुटखा की कार्रवाई मालवणी पुलिस ने छिपाई, ट्राफिक विभाग के डीसीपी ने...

गुटखा की कार्रवाई मालवणी पुलिस ने छिपाई, ट्राफिक विभाग के डीसीपी ने खोली कलई

मुंबई (सं. भा.)। प्रतिबंधित गुटखा का मुंबई में अवैध रुप से लाया जाना लगातार जारी है। न्यू ईयर के लिए भी करोड़ों का गुटखा तस्करी लाया गया था जो पुलिस द्वारा छापामारी कर बरामद किया गया। कुछ दिन पहले इसी प्रकार अवैध गुटखा से लदे दो टेंपो को मालवणी पुलिस द्वारा पकड़ा गया। इस मामले में क्या कार्रवाई की गई इस पर पुरा मालवणी पुलिस ने चुप्पी साध रखीं है। गुटखा से भरा एक टेंपो कांदिवली ट्राफिक डिविजन में कार्यरत कांस्टेबल भाग्यश्री जगताप की तत्परता के चलते पकड़ा गया। भाग्यश्री जगताप ने स्वयं मालवणी पुलिस स्टेशन में पकड़े गए गुटखा और टेंपो चालक के खिलाफ एफ. आई.आर. दर्ज कराया। इसका खुलासा मुंबई उपनगर ट्राफिक विभाग के डीसीपी घार्गे ने किया। उन्होंने एक वेब चैनल को बताया कि किस तरह ट्राफिक कांस्टेबल भाग्यश्री जगताप ने हिम्मत दिखाते हुए अकेले गुटखे से भरा टेंपो को न सिर्फ पकड़ा बल्कि उसके खिलाफ मालवणी पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त टेंपो में लगभग ७ लाख रुपए कीमत का गुटखा रखा गया था। मुंबई ट्राफिक पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त यशश्वि यादव ने इस जांबाजी को लेकर भाग्यश्री जगताप को सम्मानीत कर ३ हजार रुपए पुरस्कार स्वरुप प्रदान किए।

दुसरी ओर मालवणी पुलिस इस बारे में पूरी तरह चुप्पी साथ रखी है। २५ दिसंबर को भी एक टेंपो गुटखा के साथ मालवणी पुलिस ने पकड़ा है। इसकी जांच पुलिस निरीक्षक कनोजे कर रहे हैं। इन से भी जब इस अवैध गुटखे की कार्रवाई की जानकारी मांगी गई तो उन्होंने इधर-उधर की बात कर फोन काट दिया। सूत्रों से जो जानकारी प्राप्त हुई है उसके अनुसार २५ दिसंबर को पकड़ा गया गुटखे का एफ आई आर क्रमांक १६०/२० है। आरोपी टेंपो चालक मो. अरबाज इरफान बताया गया है। इसकी शिकायत गोपिचंद धानापुरकर नामक पुलिस सिपाही ने दर्ज कराई है।

सूत्र यह भी बताते है कि मीरारोड के शौकत शेख के गांव भाग जाने के बाद इन दिनो उसकी जगह सुहेल सुपारी नामक व्यक्ति ने ले लिया है। वही रमजान नामक व्यक्ति अवैध गुटखों के सप्लाई के लिए टेंपो आदि वाहन उपलब्ध कराता है। दूसरी ओर गणेश नगर का ब्रिजेश चौरसिया भी बड़े पैमाने पर अवैध गुटखे का सप्लाई इन दिनो पूरे क्षेत्र में कर रहा है। गणेश नगर, चारकोप, मालाड और मालवणी के लगभग सभी पान टपरियों पर खुलेआम अवैध गुटखा उची कीमतों पर बेचा जा रहा है। इन सभी का कहना है कि उक्त गुटखा ब्रिजेश चौरसिया उन्हें लाकर देता हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com