मुंबई (सं. भा.)। गोरेगांव पश्चिम के मोतीलाल नगर में चलाया जा रहा जुए के अड्डे को बंद कराने का दावा गोरेगांव पुलिस ने पिछले सप्ताह किया था। उक्त जुए का अड्डा सत्तार और जॉन नामक लोग चला रहे थे। अब जो नई जानकारी प्राप्त हुई है उसके अनुसार सत्तार और जॉन ने मोतीलाल नगर का अड्डा बंद करने के बाद इन दिनो प्रेम नगर की झोपड़पट्टी में जुए का नया अड्डा शुरु कर दिया है। इस संबंध में मालाड डिविजन के सहायक पुलिस आयुक्त दीपक फटांगरे को जानकारी दी गई तो उन्होंने कहा कि चलाए जा रहे जुए के अड्डे का पूरा पता बताओ फिर मैं ढूंढवाता हूँ। गौरतलब है कि सत्तार और जॉन की तरह ही लगभग एक दर्जन के करीब गोरेगांव क्षेत्र में जुए के अड्डे इन दिनों चलाए जा रहे हैं। इस संबंध में ‘संगठन भारत’ अखबार ने चलाए जा रहे इन जुओंके अड्डों के बारे में खबर छाप कर खुलासा किया था। तब गोरेगांव पुलिस द्वारा इन में से कुछ जुए के अड्डों पर कार्रवाई करने की जानकारी प्राप्त हुई थी जिसमें सत्तार और जॉन का जुए का अड्डा भी शामिल बताया गया था। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बावजूद सत्तार और जॉन पता बदल कर बेखौफ हो कर जुए का अड्डा चला रहे हैं इस से तो यही लगता है कि पुलिस के किसी बड़े अधिकारी का इन दोनों को आशीर्वाद प्राप्त हैं।
जुआरियों ने बदले अड्डे! पुलिस ने कहा ढूंढते हैं
RELATED ARTICLES


