spot_img
Homeप्रमुख खबरेमैंग्रोव काटकर किया जा रहा अवैध निर्माण, शिवसेना नगरसेविका का मनपा पर...

मैंग्रोव काटकर किया जा रहा अवैध निर्माण, शिवसेना नगरसेविका का मनपा पर आरोप

मुंबई (सं. भा.) दहिसर के सरस्वती कॉम्प्लेक्स में मैंग्रोव काटकर वहां गाड़ियां पार्किंग करने के जमीन की भरनी की जा रही है, उक्त जमीन को बिल्डरों द्वारा हड़पने का प्रयास किए जाने का आरोप विधि समिति अध्यक्षता शीतल म्हात्रे ने लगाया हैं।  शीतल म्हात्रे का कहना है कि लोकायुक्त के आदेश की मनपा अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं।

शीतल म्हात्रे ने कहा की मैंग्रोव को  काटे जाने की शिकायत तीन साल से कर रही हू लेकिन इस पर मनपा अधिकारी कोई कार्यवाई नहीं कर रहे हैं।  लोकायुक्त के पास हमने शिकायत की थी।

लोकायुक्त ने मैंग्रोव काटने और उस जगह पर मिट्टी डालने पर रोकने का आदेश दिया था उसके बावजूद मनपा अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है।

बिल्डरो ने खुलवाई दुकाने

विधि समिति अध्यक्षा ने आरोप लगाया की मनपा अधिकारी बिल्डरों की मदद करने में जुटे हैं जिसके कारण वे कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं, उन्होंने कहा की दहिसर पूर्व में सरस्वती कॉम्प्लेक्स में जाने के लिए रास्ता बनाया जाना है मैंग्रोव को काटकर ५० मीटर का रास्ता बनाया जा रहा है यह बिल्डर के जरिए किया जा रहा है. अवैध रूप से सड़क बनाने के लिए मैंग्रोव  काटे जाने वाले स्थान को बड़े पैमाने पर मिट्टी डाल कर जमीन को समतल किया जा रहा है।  मैंग्रोव की जमीन पर बिल्डर पूरी तरह कब्ज़ा जमा रहे हैं वहीं गाड़ियों की दुकान और पार्किंग के लिए जगह तैयार की जा रही है।

लोकायुक्त की जांच में पाई गई मैंग्रोव  की जड़े

स्थानीय शिवसेना नगरसेविका शीतल म्हात्रे ने इसकी शिकायत तीन साल से कर रही हैं।  लोकायुक्त से शिकायत करने पर लोकायुक्त कार्यालय की ओर से उस स्थान का दौरा किया गया।  भरनी के स्थान पर मैंग्रोव की जड़े पाई गई। बिल्ड़रों की ओर से बनाये गए घरों एवं दुकानों में अवैध रूप से पानी और बिजली कनेक्शन भी लिए गए।  लेकिन शिकायत के बाद अवैध पाए जाने पर बिजली -पानी का कनेक्शन काट दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com