spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईमनपा का लोगों को नए साल का तोहफा, अभय योजना के मियाद...

मनपा का लोगों को नए साल का तोहफा, अभय योजना के मियाद ३१ मार्च तक बढ़ी

मुंबई (सं.भा.)। मनपा ने कोरोना काल मे अनेक चुनौतियों का सामना कर रहे नागरिको को पानी का बील भरने मे बड़ी राहत दी है जिसे नए साल का तोहफा कहा जा रहा है। मनपा ने पानी की बकाया बीलों को वसूलने के लिए अभय योजना की शुरुआत की है जिसके तहत छूट का भी प्रावधान कीया गया है। मनपा ने छूट मियाद को ३१ मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है। मुंबई के नागरिकों को अपने पानी बिल के भुगतान की तारिख से एक महीने के भीतर जमा करना जरुरी होता है। यदि एक महीने के भीतर भुगतान नहीं करने पर बीएमसी अतिरिक्त शुल्क वसूलती है। अतिरिक्त शुल्क और कनेक्शन कटने से बचने के लिए बीएमसी अपने ग्राहकों को विशेष छूट प्रदान करने के लिए वर्ष २०२० में ‘अभय योजना’ शुरु की गई थी। जिसे अब बढ़ाकर ३१ मार्च २०२१ तक कर बीएमसी ने नए वर्ष का तोहफा दिया है।

बीएमसी ने नागरिकों से कहा है कि अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना अभय योजना तिथि की प्रतिक्षा किए बिना अभय योजना का लाभ उठाएं और अपने लंबित पानी के बिलों का भुगतान जल्द से जल्द करें।

बीएमसी मुंबई में १ करोड़ से अधिक लोगों को प्रतिदिन औसतन ३८५० मिलियन लीटर ( ३८५ करोड़ लीटर) पीने का पानी उपलब्ध कराती है। देश भर में बीएमसी ही ऐसी एंजेंसी से है जि सबसे स्वच्छ और पर्याप्त जल आपूर्ति करने के लिए प्रतिष्ठित है। बीएमसी का बिल एक महीने के भीतर करना अनिवार्य होता है। इसके अलावा यदि भुगतान एक महीने के भीतर नहीं किया जाता है। तो उस पर एक अतिरिक्त शुल्क लगाया जाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com