spot_img
Homeमुंबईमारवाड़ी विद्यालय का 114वां वार्षिक उत्सव संपन्न

मारवाड़ी विद्यालय का 114वां वार्षिक उत्सव संपन्न

मुंबई(स भा): शिक्षा के क्षेत्र में एक शतक से सेवा दे रहे मुंबई के प्रतिष्ठित मारवाड़ी विद्यालय हाईस्कूल ने अपना 114वां वार्षिक समारोह बड़े उत्साह और भव्यता के साथ ‘सस्टेनेबल होराइजन्स’ थीम पर मनाया। कार्यक्रम में सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 को केंद्र में रखकर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाट्य मंचन ने सभी को प्रेरित किया। हर सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स को प्रभावी संदेशों के साथ जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और श्रीगणेश ध्यान व सरस्वती वंदना से हुई। प्राथमिक विभाग की प्रमुख सुश्री नजमा शेख ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद प्राचार्या डॉ. सरिता गोम्स द्वारा माननीय अतिथियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती शालिनी मित्तल, मुंबई भाजपा के महामंत्री व श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे, वरिष्ठ पत्रकार सुनील सिंह और वरिष्ठ पत्रकार अभय मिश्र ने कार्यक्रम में शामिल होकर विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया।

प्राचार्या डॉ. गोम्स ने अतिथियों के साथ मिलकर मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए तथा श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान प्रदान किए। मुख्य अतिथियों आचार्य पवन त्रिपाठी एवं अभय मिश्र ने विद्यार्थियों और शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए विद्यालय की पहल की सराहना की।कार्यक्रम में प्रस्तुत वार्षिक प्रतिवेदन ने विद्यालय की उपलब्धियों, कौशल विकास और समग्र शिक्षा के प्रयासों को दर्शाया गया। अंत में सुश्री मल्किया राजन द्वारा आभार प्रदर्शन व्यक्त किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com