spot_img
Homeमुंबई“एकता ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति : आचार्य पवन त्रिपाठी”

“एकता ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति : आचार्य पवन त्रिपाठी”

मुंबई(सं.भा.): सांताक्रुज (पूर्व) स्थित विश्वकर्मा समिति हॉल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी मुंबई के नवनियुक्त महामंत्री एवं श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि समाज को जाति और वर्ग में बाँटने वाली ताकतें आज भी सक्रिय हैं, लेकिन एकजुट समाज उनका सबसे मजबूत जवाब है। समारोह में पहुंचे सैकड़ों लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “हम सब एक परिवार हैं, और हिंदू समाज की एकता ही हमारी असली पहचान है।”
आचार्य त्रिपाठी ने विश्वकर्मा समाज द्वारा किए गए सम्मान को आत्मीय बताते हुए कहा कि उनका स्वागत ऐसे हुआ जैसे अपने ही घर लौट आए हों। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियाँ गिनाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में सुरक्षा, विकास और प्रशासनिक क्षमता नई ऊँचाइयों पर पहुँची है। साथ ही उन्होंने आगामी मुंबई महानगरपालिका चुनाव की ओर संकेत करते हुए विश्वकर्मा समाज से भाजपा को मजबूती देने की अपील की।
समारोह में वरिष्ठ पत्रकार हरिगोविंद विश्वकर्मा ने आचार्य त्रिपाठी को मुंबई में उत्तर भारतीय समाज की सशक्त आवाज बताते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं। विश्वकर्मा समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी लल्लूराम विश्वकर्मा ने पूर्व विधायक अभिराम सिंह के योगदान का उल्लेख करते हुए भरोसा जताया कि आचार्य त्रिपाठी समाज के विकास में नई ऊर्जा का संचार करेंगे।
भाजपा मुंबई प्रवक्ता अजय सिंह ने इस कार्यक्रम को समाज की एकता और शक्ति का स्वरूप बताया, जबकि भाजपा मुंबई उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि आचार्य त्रिपाठी की नई जिम्मेदारी सभी वर्गों को जोड़ने का माध्यम बनेगी।
कार्यक्रम में लोकगायिका पूनम विश्वकर्मा और उनके सहयोगी कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति ने माहौल को जीवंत कर दिया। इस अवसर पर पत्रकार आदित्य दुबे, वशिष्ठनारायण विश्वकर्मा, डॉ. पी. एन. विश्वकर्मा, राजन विश्वकर्मा, शीतला प्रसाद सरोज, प्रेमशंकर सिंह, वीरेंद्र सिंह सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com