- विभिन्न बीमारियों की हुई जांच
मुंबई (सं.भा.) दहिसर वार्ड क्रमांक एक में उद्धव बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना द्वारा युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे के जन्मदिन के अवसर पर महाआरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इस महा आरोग्य शिविर का उद्धघाटन शिवसेना उपनेता विनोद घोसालकर विधायक विलाश पोतनिश के हाथों किया गया।


इस महाआरोग्य शिविर में ईसीजी, स्त्री रोग जांच, डायबिटीज अस्थिरोग, दांत की जांच, आखों की जांच चश्मा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्थानिक पूर्व नगरसेवक अभिषेक घोसालकर व शिवसेना के तमाम नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।


