spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईगोपाल शेट्टी के पत्र पर एमएमआरडीए का जवाब, मेट्रो लाइन-7ए का काम...

गोपाल शेट्टी के पत्र पर एमएमआरडीए का जवाब, मेट्रो लाइन-7ए का काम 69 प्रतिशत पूरा

मुंबई (सं. भा.) उत्तर मुंबई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी द्वारा मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) से मेट्रो लाइन-7ए के संबंध में मांगी गई जानकारी के बाद प्राधिकरण ने परियोजना की प्रगति और परिचालन की संभावित तिथि स्पष्ट की है।
गोपाल शेट्टी ने मेट्रो लाइन-7ए को अंधेरी पूर्व से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा टर्मिनल-2 तक विस्तारित किए जाने तथा इसके परिचालन की संभावित तिथि को लेकर एमएमआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय मुखर्जी को पत्र भेजकर जानकारी मांगी थी।

एमएमआरडीए की ओर से भेजे गए जवाब में बताया गया है कि अंधेरी पूर्व से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक मेट्रो लाइन-7ए का कार्य तेजी से जारी है। परियोजना का एलिवेटेड भाग अंधेरी पूर्व से शुरू होकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया कॉलोनी के पास स्थित एलिवेटेड स्टेशन तक जाएगा। इसके बाद सहार एलिवेटेड रोड के साथ मेट्रो मार्ग भूमिगत होकर छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा टर्मिनल-2 तक पहुंचेगा, जहां भूमिगत मेट्रो स्टेशन बनाया जा रहा है।
मेट्रो परियोजना कार्यान्वयन इकाई (एमपीआईयू), एमएमआरडीए के कार्यकारी अभियंता निलेश महाले द्वारा भेजे गए पत्र में बताया गया है कि भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन, वृक्षों से संबंधित अनुमति, डायवर्जन और सुरंग निर्माण के दौरान कठोर चट्टान मिलने जैसी समस्याओं के कारण परियोजना में देरी हुई। हालांकि अब अधिकांश समस्याओं का समाधान कर लिया गया है।
पत्र के अनुसार वर्तमान में परियोजना का 69 प्रतिशत सिविल कार्य पूरा हो चुका है। शेष सिविल कार्य 31 दिसंबर 2026 तक पूरा करने की योजना है, जबकि मेट्रो लाइन-7ए का परिचालन सितंबर 2027 तक शुरू होने की संभावना जताई गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com