मुंबई (सं. भा.) — मुंबई में समाजसेवा के क्षेत्र से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है, जहां वंदे मातरम टीम ने संगठन विस्तार को लेकर बड़ा फैसला लिया है। संस्था ने सूर्यकांत पांडुरंग मोरे को मुंबई महानगर सह-संयोजक पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए यह नियुक्ति की गई है।
यह नियुक्ति संस्था के राष्ट्रीय संयोजक विजय भाऊ कोचर द्वारा 16 अप्रैल 2026 को जारी पत्र के माध्यम से की गई। संस्था के अनुसार, मोरे पिछले कई वर्षों से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और उन्होंने अपने कार्यों से समाज में अलग पहचान बनाई है।
नियुक्ति के साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे मुंबई महानगर के उपनगरों और विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार संयोजक, अध्यक्ष एवं पूरी कार्यकारिणी का गठन कर इसकी जानकारी राष्ट्रीय कार्यालय को दें। संस्था को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संगठन का विस्तार तेजी से होगा और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बन सकेगी।
वंदे मातरम टीम ने स्पष्ट किया है कि संगठन का उद्देश्य केवल राष्ट्रभक्ति और समाजसेवा है, और इसका उपयोग किसी अन्य गतिविधि के लिए नहीं किया जाएगा। संस्था ने सूर्यकांत मोरे के सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
समाजसेवा में सक्रिय मोरे को बड़ी जिम्मेदारी, मुंबई में संभालेंगे कमान
RELATED ARTICLES


