मुंबई (सं. भा.)। उत्तर मुंबई का गोरेगांव इलाका इन दिनो जुआरियों का अड्डा बना हुआ हैं। सिर्फ गोरेगांव पश्चिम में ही एक दर्जन के करीब जुए के अड्डे धड़ल्ले से चलाए जा रहे हैं। इस ओर से गोरेगांव पुलिस और बांगुर नगर पुलिस ने अपनी आखे पूरी तरह मुंद रखी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरेगांव पश्चिम के मोतीलाल नगर में सत्तार और जॉन नामक व्यक्ति जुए का अड्डा चला रहे हैं। गोरेगांव पश्चिम में चलने वाले जुए के अड्डों में इन दोनों का अड्डा सबसे बड़ा और कुख्यात माना जाता है। सूत्रों कि माने तो सत्तार और जॉन द्वारा चलाए जाने वाले जुए के अड्डे पर शाम ३ बजे से लेकर रात २ बजे तक लोग ताश का जुआ खेलने आते हैं। लोग यह भी बताते हैं कि उन दोनो की पहुँच पुलिस प्रशासन में काफी उंचे तक है। यही कारण है की अगर कोई इनके जुए के अड्डे के खिलाफ कहीं शिकायत करता है तो यह लोग उसको सिर्फ धमकी ही नही देते बल्कि मारने पीटने पर उतारु हो जाते हैं।


