उ. प्र. (सं. भा.) फतेहपुर जनपद के मलवा विकासखंड के आशापुर ग्राम सभा में वरासत को लेकर बढ़ते राजस्व मामलों को देखते हुए। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में पहुंची राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा वरासत के कागज के साथ काश्तकारों के कार्य को गति प्रदान की गई। ग्राम प्रधान की मौजूदगी में समूचे ग्राम सभा के लोगों द्वारा अपने अपने कागजात लेकर क्षेत्रीय लेखपाल शुभम से मिले जहां उन्होंने अपने दस्तावेज सत्यापन के साथ वरासत में नाम दर्ज कराने के लिए पहुंचे। जहां कुछ वरासत के नामों में कागजी खामियां वह कहीं चुटिया मिलने पर कागजी दस्तावेज दुरुस्त करने के साथ वरासत सत्यापन का कार्य दिनभर चलता रहा। इस बाबत क्षेत्रीय लेखपाल ने बताया कि प्रत्येक बुधवार को वरासत सत्यापन का कार्य किया जाएगा। किसी को भी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। ग्राम प्रधान राजेश सिंह चौहान, ग्राम प्रधान पुत्र प्रतिनिधि अभयपुर संजय सिंह की मौजूदगी में लोग अपनी अपनी समस्या लेकर पहुंचे जहां आश्वासन के साथ ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए समाधान किया गया।


