spot_img
Homeमुंबईएमयू ने शुरू किया सामूहिक वन प्रबंधन पाठ्यक्रम

एमयू ने शुरू किया सामूहिक वन प्रबंधन पाठ्यक्रम

मुंबई (सं. भा.) मुंबई यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पब्लिक पॉलिसी द्वारा कार्यान्वित सामूहिक वन प्रबंधन पाठ्यक्रम के दायरे को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। यूनिवर्सिटी उस दिशा में कदम उठाते हुए आदिवासी क्षेत्रों में संबद्ध कॉलेजों की मदद से इस पाठ्यक्रम का विस्तार करने जा रही है। दूसरी तरफ मुंबई यूनिवर्सिटी सामूहिक वन प्रबंधन में डिग्री पाठ्यक्रम संचालित करनेवाला देश का पहला विश्वविद्यालय बन गया है। यह पाठ्यक्रम पुणे के जनजातीय विकास विभाग और जनजातीय अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान के सहयोग से साल २०१९ से मुंबई यूनिवर्सिटी में संचालित किया जा रहा है। इस पाठ्यक्रम का तीसरा बैच हाल ही में घोषित किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com