spot_img
Homeठाणे/पालघरदहेज के लिए करते थे प्रताड़ित, महिला ने की आत्महत्या

दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित, महिला ने की आत्महत्या

  • पति-ससुर गिरफ्तार

पालघर (सं. भा.) पालघर जिले में 24 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में उसके पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। नालासोपारा पुलिस थाने के अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि जांच के दौरान, पुलिस को महिला की हथेली पर एक ‘सुसाइड नोट’ लिखा मिला है, जिसमें उसने अपने ससुराल वालों और पति पर दहेज की मांग करने और उसे परेशान व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। महिला के पिता ने पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा कि उनकी बेटी की शादी मई 2022 में नालासोपारा इलाके के एक व्यक्ति से हुई थी। वह मुंबई में एक निजी कंपनी में इंजीनियर है। दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा था..

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com