spot_img
Homeमहाराष्ट्रमनपा का बीमार हेल्थ विभाग दिख रहा है कोमा में

मनपा का बीमार हेल्थ विभाग दिख रहा है कोमा में

  • गणेश नगर परिसर में बढ़ रही झोला छाप डॉक्टरों की आबादी
  • कार्रवाई के नाम पर होती है वसूली

मुंबई(सं.भा.): लोगों के स्वास्थ के लिए शासन द्वारा स्वास्थ विभाग का गठन किया गया है. जिसका काम लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ फर्जी और झोलाछाप डॉक्टरों पर नकेल कसना होता है साथ ही मिलावटी खाद्य पदार्थ पर लगाम लगाना होता है लेकिन हेल्थ विभाग की काम चोरी के चलते कई बार फ़ूड पोइजनिंग के मामले सामने आते रहते है यही नहीं झोलाछाप डॉक्टरों के वजह से अक्सर मरीजों के मौत के मामले हेल्थ डिपार्ट की पोल खोलते है.

वैसे तो मुंबई के सभी झोपड़पट्टी क्षेत्रो में झोलाछाप डॉक्टर मरीजों की जान से खिलवाड़ करते पाए जाते है लेकिन कांदिवली पश्चिम के गणेश नगर, संजय नगर, लालजी पाड़ा, इस्लाम कंपाउंड, केडी कंपाउंड, 90फिट रोड, एकता नगर, भाब्रेकर नगर आदि परिसरों में दर्जनों फर्जी और झोलाछाप डॉक्टर दवाखाना खोलकर बैठे है. मज़े की बात यह है की इसमें कई जगह ऐसे लोग इलाज करते है जहाँ पर बोर्ड किसी और का होता है डॉक्टर बनकर कोई और बैठता है. 90फिट रोड ऐसा ही अलीगढ़ नाम का दवाखाना है जहां पर अंग्रेजी और आयुर्वेद की दवाई दी जाती है जिससे लोग कंफ्यूज होते है की डॉक्टर ने आयुर्वेद की डिग्री ली है या एलोपेथ की. बहरहाल मनपा का हेल्थ डिपार्टमेंट खुद बिमार बना बैठा है तो व्यवस्था का क्या इलाज करेगा लोगों का कहना है की शिकायत करने के बाद हेल्थ डिपार्टमेंट कार्रवाई नहीं वसूली करता है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com