spot_img
Homeमहाराष्ट्रगोरेगांव में बड़ी संख्या में मिले अवैध हथियार

गोरेगांव में बड़ी संख्या में मिले अवैध हथियार

  • 03 पिस्तौल, 9 कारतूस के साथ 01 गिरफ्तार

मुंबई(सं.भा.):कानपूर में हुए दंगो के बाद राज्य की पुलिस अलर्ट हो गयी है गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है इसी कड़ी में अपराध शाका ने गोरेगांव से पिस्तौल और कारतूस बरामद किया है. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ने में कामयाबी मिली है. क्राइम ब्रांच ने गोरेगांव (प.) के भगत सिंह नगर स्थित क्रांति चाल के एक घर में छापेमारी की.वहां से 3 पिस्तौल और 9 कारतूस बरामद किए गए. इस मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है. क्राइम ब्रांच यूनिट-11 के की टीम को सूचना मिली कि गोरेगांव (प.) के भगत सिंह नगर स्थित क्रांति चाल में एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश से अवैध हथियारों का जखीरा लेकर। आने वाला है. क्राइम ब्रांच की टीम ने भगत सिंह नगर स्थित क्रांति चाल के एक घर में छापेमारी की, वहां से 3 पिस्तौल एवं 9 कारतूस बरामद किए गए. क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियार लाने वाले व्यक्ति को आर्म्स एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान शंकर तुलसीराम भर उर्फ भारद्वाज (37) के रूप में हुई. क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com