- श्रावण के सोमवार को सुबह से लगी भक्तों की भीड़
सावन के सोमवार के चलते गंगा में स्नान करने के लिए सरकार द्वारा बनाये गए नमामि गंगे घाटों पर भीड़ का तांता सुबह से ही लगा रहा । आपको बता दे गंगा के बढ़ते जलस्तर के चलते प्रशासन ने सख्ती करते हुए सभी कच्चे घाटों कटान वाले क्षेत्रों को बॉस बल्लियाँ लगा कर सील कर दिया ताकि कोई भी आकस्मिक घटना न घट जाए।पुलिस प्रशासन व गोताखोर गंगा नदी में नाव से गश्त करते हुए सभी को हिदायत देते रहे पुरूष व महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे रविदास नगर, बालूघाट, रेलवेपुल के नीचे सहित सभी घाटों पर बैरिकेटिंग व नमामि गंगे घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था की गई जिससे गंगा स्नान करने वालो भक्तो को समस्या का सामना न करना पड़े।सावन पर लोगो ने आस्था की डुबकी लगाई और साथ ही दान पुण्य भी किया…।गंगा स्नान करने वाले सन्टी ने बताया की आज बहुत अच्छी व्यवस्था थी नमामि घाटो पर पुलिस व स्वच्छता की बहुत अच्छी व्यवस्था रही।

आनंद घाट के राजू पण्डा ने नमामि गंगे घाट की तारीफ करते हुए बताया कि यहां व्यवस्था अच्छी की गई है..पुलिस भी मौजूद है..।


