spot_img
Homeठाणे/पालघरनाबालिग के साथ पूरी रात नराधामों ने किया सामूहिक बलात्कार

नाबालिग के साथ पूरी रात नराधामों ने किया सामूहिक बलात्कार

  • सभी 8 बलात्कारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पालघर (सं. भा.) पालघर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ 8 नराधामों ने रात भर सामूहिक बलात्कार किया। पालघर जिले की सातपाटी पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को चंद घंटे में गिरफ्तार कर उन्हें पालघर कोर्ट में डिस्टिक जज ए. एस प्रतिनिधि के समक्ष पेश किया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 22 दिसम्बर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 8 बजे इस लड़की को उसका बायफ्रेंड घूमने के बहाने माहिम समुद्र किनारे ले गया, जहां बंद बंगले में उसके साथ बलात्कार किया। उस बंगले में पहले से शराब पीते बैठे लड़के के दोस्तों ने भी उस लड़की के साथ बलात्कार किया। जब किसी तरह लड़की बंगले से बाहर भागी तो रास्ते में उसे चार युवकों ने भी लड़की को घर छोड़ने के बहाने उसे जबरदस्ती ले जाकर पास की झाड़ियों में उसके साथ रेप किया। लड़की का बॉयफ्रेंड वहां भी पहुंच गया। लड़की को कुछ खिलाकर घर छोड़ने के बहाने वह लड़की को लेकर पालघर आया। फिलहाल रातभर उसके साथ गैंगरेप हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com