- दोनों के बीच हुआ समझौता
मुंबई (सं. भा.) अब MOS से ग्राहकों को सभी डाक सेवाएं मिलेंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि फिनटेक और यूटिलिटी पेमेंट सॉल्यूशंस सेवाएं देने वाली कंपनी एमओएस यूटिलिटी लिमिटेड ने इंडिया पोस्ट से सहयोग समझौता किया है। इसके तहत एमओएस की सब्सिडियरी एमओएस लॉगकनेक्ट प्राइवेट लिमिटेड को भारतीय डाक से मास्टर फ्रेंचाइजी लाइसेंस प्राप्त हुआ है। एमओएस भारतीय डाक की स्पीड पोस्ट (घरेलू और अंतरराष्ट्रीय), रजिस्टर्ड एडी, स्टैंप्स, ई मनीऑर्डर और पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (पीएलआई) सहित सभी प्रमुख सेवाएं ग्राहकों को ऑफर करेगी। एमओएस के संस्थापक चिराग शाह ने कहा कि इंडिया पोस्ट के साथ यह गठबंधन हमारी परिचालन क्षमताओं, उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता और बेहतर सेवाएं ऑफर करने के प्रति समर्पण की कसौटी है। हमारा उद्देश्य डाक सेवाओं तक असीम पहुंच को सुविधा प्रदान करना और इस तरह से वित्तीय समावेशन और सशक्तिकरण की गति तेज करना है।


