spot_img
Homeमुंबईअब मनपा का 'बाबू' बनना आसान

अब मनपा का ‘बाबू’ बनना आसान

डिग्री परीक्षा में ’45 प्रतिशत अंकों’ की शर्त भी रद्द
मुंबई (सं. भा.) पहली प्रयास में डिग्री परीक्षा पास करने की अनिवार्यता को रद्द करने के बाद अब डिग्री परीक्षा में ’45 प्रतिशत अंकों ‘ से पास होने की शर्त को रद्द करने से अब मनपा का ‘बाबू’ यानी क्लर्क बनना आसान हो गया है।
बता दें कि मुंबई मनपा ने क्लर्क के 1 हजार 846 पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले इस पद के लिए प्रशासन ने 10वीं और डिग्री परीक्षाओं में ‘पहले प्रयास में उत्तीर्ण’ होने की शर्त रद्द कर दी थी। इसके बाद अब डिग्री परीक्षा में 45 प्रतिशत अंकों की शर्त भी रद्द कर दी गई है। इन शतों के रद्द किए जाने के बाद मनपा ने इस पद के आवेदन के संदर्भ में नया विज्ञापन प्रकाशित किया है। इसके साथ जिन आवेदकों ने पहले प्रसिद्ध विज्ञापन के अनुसार परीक्षा शुल्क का भुगतान करके आवेदन किया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। अब इस पद के लिए उम्मीदवार 11 अक्टूबर की रात 11.59 बजे तक आवेदन भर सकते हैं।

इससे पहले रद्द की गई थी ‘पहले प्रयास’ वाली शर्त

क्लर्क के 1 हजार 846 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू है। इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता ‘दसवीं और प्रथम प्रयास में डिग्री परीक्षा उत्तीर्ण’ लागू थी। हालांकि राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस ‘पहले प्रयास’ की शर्त पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद मनपा प्रशासन ने सकारात्मक फैसला लेते हुए ‘पहले प्रयास’ वाली शर्त को रद्द कर दिया था। इसी प्रकार, डिग्री परीक्षा में 45 प्रतिष्टशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होने की शर्त भी अब रद्द कर दी गई है।

शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया
नए विज्ञापन के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर 2024 से शुरू हो गई है। मनपा की वेबसाइट https://www.mcgm.gov.in पर विज्ञापन में दिए गए लिंक (यूआरएल) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आवेदकों के मार्गदर्शन के लिए हेल्पलाइन नंबर 9513253233 जारी किया गया है। प्रशासन की ओर से यह भी बताया गया है कि आवेदक इस नंबर पर सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक (दोपहर 1.30 बजे से 2.30 बजे के बीच लंच अवधि को छोड़कर) संपर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com