संगठन भारत अखबार की 14वीं वर्षगांठ पर बधाई देता हूँ। मुंबई जैसे शहर में इस अखबार ने सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र की खबरों को प्राथमिकता दी है।।यह सच है कि एक अखबार केवल समाचारों का संकलन नहीं होता, बल्कि वह समाज में न्याय, समानता और जागरूकता लाने का एक सशक्त माध्यम भी होता है।
राजकिशोर तिवारी और उनकी टीम ने जिस समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ संगठन भारत को एक संगठन के रूप में विकसित किया है, वह प्रशंसनीय है। ऐसे प्रयासों से ही समाज में जागरूकता और परिवर्तन संभव होता है।
.अनिल वेदव्यास गलगली
वरिष्ठ पत्रकार एवं आरटीआई कार्यकर्ता


