- परिवर्तन फाउंडेशन का विद्यार्थियों को नोट बुक व
पेन वितरण तथा आर्थिक अनुदान कार्यक्रम संपन्न
मुंबई,(सं.भा.) डॉ राधेश्याम तिवारी को समाज रत्न, कवि व पर्यावरण कार्यकर्ता डॉ मुकेश गौतम को सेवा रत्न,
पत्रकार पुष्पराज मिश्र को पत्रकारिता रत्न, डॉ अजय गुप्ता को चिकित्सा रन सम्मान तथा कराटे खिलाड़ी कनिष्क द्विवेदी को खेल रत्न,से सम्मानित किया गया
“परिवर्तन फाउंडेशन समाज की समर्पित सेवा करने वाली संस्था है, यह पिछले 15 सालों से समाज की भलाई के लिए काम कर रही है। इसका स्कूली बच्चों को नोटबुक व पेन तथा अनुदान राशि देने का काम बहुत बढ़िया है। इसके लिए मैं राजकिशोर तिवारी को बधाई देता हूं क्योंकि संस्था का यह कार्यक्रम सभी के लिए है।” यह उद्गार स्थानीय विधायक असलम शेख ने शनिवार को मलाड पश्चिम के मालवणी टाउनशिप म्युनिसिपल स्कूल में संपन्न हुए एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किया।
मंच पर विराजमान वरिष्ठ पत्रकार और कार्यक्रम के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, समाजसेवी डॉ राधेश्याम तिवारी, मुंबई मित्र, वृत मित्र के समूह संपादक अभिजीत राणे, जाने माने अभिनेता के के गोस्वामी, मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे, वरिष्ठ ग़ज़लकार अमर त्रिपाठी, पत्रकार विकास संघ के अध्यक्ष आनंद मिश्र, टीवी पत्रकार अभिषेक पाण्डेय,
एड इंद्रपाल सिंह एवं एड सिद्धार्थ साटम (मुंबई हाई कोर्ट), नगर सेविका कमर जहां सिद्दीकी, डॉ नितिन पवार, डॉ रवि पांडेय की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना व विद्यालय के बच्चों के बच्चों द्वारा सुस्वागतम गीत से हुई। संस्था की गतिविधियां वैष्णवी पाटिल ने प्रस्तुत की। फाउंडेशन के संस्थापक राज किशोर तिवारी, राष्ट्रीय सचिव राजेश सावंत, बीना तिवारी, जय शंकर तिवारी, वीना सिंह ठाकुर, रौनक तिवारी, राम किशोर तिवारी, जीएस तिवारी व मुरारी सिंह ने अतिथियों के साथ, श्रेष्ठ भारत के संपादक सुनील सिंह, एडवोकेट पी वी साटम, वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र श्रीवास्तव,पत्रकार दिलीप द्विवेदी, भारतीय सद्विचार मंच के अध्यक्ष डॉ शिव श्याम तिवारी, भारत सरकार के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुभाष कोलपटे, यश भारत के संपादकीय प्रभारी अभय मिश्र, अरविंद तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार समीउल्लाह खान, पत्रकारगण, भगवती मिश्र, संजय सिंह निर्जल, जटाशंकर सिंह, यशोभूमि के पत्रकार अजय सिंह, अष्टानंद पाण्डेय, डिजाइनर सूर्यकांत, डिवाइन प्रोविडेंट हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज के प्रिंसिपल अशोक कुमार दुबे, पत्रकार अभिनेता जय सिंह, बिल्डिंग इंचार्ज फईम का सम्मान किया।

बता दें कि सम्मान की परंपरा और शिक्षा का संकल्प ही परिवर्तन फाउंडेशन की अनूठी पहल है। कहते हैं कि समाज में सकारात्मक बदलाव केवल विचारों से नहीं, बल्कि सेवा, शिक्षा और सम्मान के निरंतर प्रयासों से आता है। इसी सोच को साकार करते हुए परिवर्तन फाउंडेशन पिछले 15 वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर सहित देश के कई राज्यों में संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़े अनेक अभियान चला रही है। इसी सेवा यात्रा को आगे बढ़ाते हुए मुंबई में ‘परिवर्तन पंचरत्न सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया।

परिवर्तन फाउंडेशन द्वारा वर्षभर नोटबुक वितरण, मेडिकल हेल्थ कैंप, साड़ी एवं कंबल वितरण, सिलाई मशीन वितरण, वृक्षारोपण, क्रिकेट टूर्नामेंट सहित अनेक जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
इस अवसर पर मशहूर समाजसेवीडॉ राधेश्याम तिवारी को समाज रत्न, अंतरराष्ट्रीय हास्य कवि व पर्यावरण कार्यकर्ता डॉ मुकेश गौतम को सेवा रत्न,दैनिक भास्कर के मुख्य उप संपादक पुष्पराज मिश्र को पत्रकारिता रत्न, शताब्दी अस्पताल, कांदिवली के डीन डॉ अजय घनश्याम गुप्ता को चिकित्सा रन सम्मान तथा कराटे खिलाड़ी कनिष्क द्विवेदी को खेल रत्न,
से सम्मानित किया गया। साथ ही कु नन्दिनी राम बरन मल्लाह, श्री गुप्ता, सहजप्रीत सिंह साहनी, अंकुश संतोष परियार, अमन अरबिन्द विश्वकर्मा, पीहू साहनी व ऋषिका यादव को परिवर्तन फाउंडेशन की ओर से अनुदान राशि प्रदान की गई।
विभिन्न स्कूलों के 300 से ज्यादा बच्चों को 5 नोटबुक्स का एक सेट तथा पेन वितरण कार्यक्रम छात्रों को पुलकित कर गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा वरिष्ठ पत्रकारों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। आयोजन ने शिक्षा, सम्मान और समाजसेवा के प्रति संस्था की निरंतर प्रतिबद्धता को एक बार फिर मजबूत संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार व फाउंडेशन के मुख्य सलाहकार राजेश विक्रांत ने किया। आभार पत्रकार जय शंकर तिवारी ने व्यक्त किया।


