spot_img
Homeमहाराष्ट्रहिन्दी प्रचार एवं शोध संस्थान का भव्य आयोजन, शिक्षण सभापति स्नेहा पांडे...

हिन्दी प्रचार एवं शोध संस्थान का भव्य आयोजन, शिक्षण सभापति स्नेहा पांडे सम्मानित

विनय दूबे

भाईंदर (सं.भा.) हिन्दी भाषा, साहित्य और शिक्षा के संवर्धन के लिए निरंतर कार्यरत हिन्दी प्रचार एवं शोध संस्थान, मुंबई के मंच पर साहित्य और सम्मान का सुंदर संगम देखने को मिला। 262वीं मासिक काव्य गोष्ठी के दौरान मीरा-भायंदर महानगरपालिका (एमबीएमसी) की शिक्षण, कला, क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सभापति स्नेहा शैलेश पांडे का नागरिक अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ शिव प्रकाश जमदग्नि पुरी द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद विजयनाथ मिश्र ने काव्य गोष्ठी का प्रभावी संचालन किया। गोष्ठी में उपस्थित कवियों ने अपनी ओजपूर्ण, भावपूर्ण और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

संस्थान के संस्थापक एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुधाकर मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि स्नेहा शैलेश पांडे अपनी सादगी, व्यवहार कुशलता और जनसेवा के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में शिक्षा, साहित्य, कला और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य होंगे।

सम्मान स्वीकार करते हुए स्नेहा शैलेश पांडे ने हिन्दी प्रचार एवं शोध संस्थान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा और जिम्मेदारी दोनों है। आने वाले समय में शिक्षा, साहित्य, कला और संस्कृति के क्षेत्र में जनहितकारी और सकारात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम में भाजपा प्रवक्ता आचार्य शैलेश पांडे, राष्ट्रीय कवि डॉ. सुरेश मिश्र, प्रो. श्रीधर मिश्र, मारुति जूनियर कॉलेज के प्रबंधक अजीत शुक्ल, डॉ. ओम प्रकाश तिवारी, डॉ. प्रमोद पल्लवित, डॉ. लक्ष्मण शिवणेकर, विमलेश झा, लालबहादुर यादव, अरुण दुबे, लक्ष्मी यादव, विनोद कुमार शुक्ल, उपेंद्र पांडेय, माताकृपाल उपाध्याय, शारदा प्रसाद दुबे, शरतचंद्र, हीरालाल, आर.पी. सिंह, डॉ. अशोक पांडेय, उद्योगपति दिनेश दुबे सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार, शिक्षाविद एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com