spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईपश्चिम रेलवे चलायेगी पार्सल एक्सप्रेस ट्रेनें

पश्चिम रेलवे चलायेगी पार्सल एक्सप्रेस ट्रेनें

मुंबई (सं. भा.) कोरोना संकट के चलते लॉकडाउन के बीच आवश्यक वस्तुओं मेडिकल  उपकरण, खाद्यान्न इत्यादि के छोटे पार्सलों के लिए पश्चिम रेलवे ने टाइम टेबल्ड पार्सल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है.

पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कंसल के अनुसार, ये पार्सल ट्रेनें चलाने के लिए जो पार्टियां इच्छुक हों, वे पार्सल  कार्यालयों और मंडल कार्यालयों में अपना इंडेंट रजिस्टर कर सकती हैं. पार्सल ट्रेनों का परिचालन वर्तमान नियमों के  अनुसार पाईंट टू पाईंट किया जायेगा. ये पार्सल एक्सप्रेस ट्रेनें अहमदाबाद से संकरेल, बांद्रा टर्मिनस से लुधियाना, नई दिल्ली, बांद्रा टर्मिनस से मुज्जफरपुर-दरभंगा, कांकरिया से कटक, कांकरिया से जयपुर, दिल्ली व चंडीगढ़-लुधियाना, करमबेली से चांगसेरी (गुवाहाटी) तक चलेंगी.

इनमें खाने का तेल, मसाले, किराने का सामान, मिल्क प्रोडक्ट और बिस्किट इत्यादि शामिल हैं. इसके अतिरिक्त पार्सल कार्गो ट्रेनों के  संचालन पर भी विचार चल रहा है. दहानु रोड से बाड़ी ब्राह्मण, कांकरिया से संकरेल, कांकरिया से न्यू जलपाईगुडी सहित अन्य संभावित मार्ग जिन पर इन‌ ट्रेनों के लिए एक्सप्रेशन आफ इंट्रेस्ट कॉल किए जा सकते हैं.

कांकरिया से आगरा, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, कांकरिया से जयपुर, दिल्ली, चंडीगढ़, लुधियाना, करमबेली से न्यू जलपाईगुडी, आगरा चांगसिरी, दहानुरोड से धूपगुडी संभावित मार्ग होंगे. इस संबंध में व्यापारियों के साथ चर्चा की जा रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com