spot_img
Homeमुंबईशिर्डी संस्थान की मानवीय पहल, मुख्यमंत्री ने दिया 51 करोड़

शिर्डी संस्थान की मानवीय पहल, मुख्यमंत्री ने दिया 51 करोड़

मुंबई (सं. भा.)  श्री साईबाबा संस्‍थान विश्‍वस्‍त व्‍यवस्‍था शिर्डी की ओर से देश तथा राज्‍य को प्रभावित करनेवाले कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने के लिये मुख्‍यमंत्री सहायता कोष मे रु. 51 करोड़ प्रदान किए गए हैं. संस्थान की तदर्थ समिति ने इस आशय का निर्णय एक बैठक में लिया है.

संस्‍थान के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी अरुण डोंगरे ने कहा कि पूरे विश्व तथा देशभर में महामारी का रूप ले चुके कोरोना को हराने के लिए केंद्र व राज्‍य शासन पूरी तरह से जुटी हुई है. इसी को ध्यान में रखते हुए हमने अपने सामाजिक सरोकारों के तहत यह निर्णय किया है.

श्री साईबाबा संस्‍थान विश्‍वस्‍त व्‍यवस्‍था शिर्डी के ट्रस्टी डॉ. राजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि संस्थान की तदर्थ समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए इस प्रकोप के मुकाबले के लिये रु. 51 करोड़ रुपये मुख्‍यमंत्री सहायता कोष में प्रदान किया. संस्थान मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के हाथों को मजबूत करने के लिए दृढ़प्रतिज्ञ है.

संस्‍थान द्वारा संचालित श्री साई प्रसादालय की ओर से श्री साईबाबा हॉस्पिटल, श्री साईनाथ अस्पताल के मरीज और उनके रिश्तेदार, शिर्डी परिसर में स्थित अनाथ आश्रम, वृध्‍दाश्रम, मूकबधीर विद्यालय, बंदोबस्‍त के लिये तैनात पुलिस कर्मी, शिर्डी बस स्टेशन के आसपास रहने वाले निराधार व्यक्तियों तथा अन्यत्र कार्यरत कर्मियों के लिये निशुल्‍क भोजन प्रबंध किये गये है. ग्राम स्तरपर बंदोबस्त में लगे पुलिस कर्मियों के अल्पाहार के लिये 3,000 बुंदी के लड्डू तथा 3,000 चिवडा के पैकेट जिला पुलिस मुख्‍यालय में भेजे जा रहे है. संस्थान द्वारा इसके पहले भी प्रत्येक प्राकृतिक आपदा में केंद्र और राज्य सरकार के राहतकोष में मदद करती रही है. इस अवसर पर संस्थान के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविंद्र ठाकरे तथा मुख्‍य लेखाधिकारी बाबासाहेब घोरपडे आदि भी उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com