spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईराज्य के सभी निकाय चुनाव रद्द

राज्य के सभी निकाय चुनाव रद्द

मुंबई (सं. भा.) कोरोना वायरस का लोगों में प्रसार रोकने के लिए राज्य सरकार ने पूरे राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव पर रोक लगा दिया है. स्थानीय निकाय चुनाव में लोगों की भीड़ रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है. अभी पूरे देश में लाँकडाउन चल रहा है.

अप्रैल के शुरुआत में ही महानगरपालिका, नगरपालिका, नगर पंचायत के अलावा स्थायी व अन्य समितियों का चुनाव स्थगित कर दिया है. नगर विकास विभाग ने इस पत्र सभी विभागीय आयुक्त, महानगरपालिका आयुक्त और जिलाधिकारी को भेजा है. मुंबई मनपा में अप्रैल महीने में स्थायी समितियों के साथ अन्य समितियां का चुनाव होना था वह भी स्थागित हो गया है.

महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या शनिवार सुबह तक 159 पहुंच गई है. लाँकडाउन का पालन करने के लिए धारा 144 लगाई गई है. पूरे देश में 14 अप्रैल यानी 21दिन का लाँकडाउन किया गया है. लाँकडाउन खत्म होने और कोरोना पर नियंत्रण के बाद निकाय चुनाव की तारीख तय की जाएगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com