spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईलोगो ने बोट पर सुनी मोदी के 'मन की बात', मालाड...

लोगो ने बोट पर सुनी मोदी के ‘मन की बात’, मालाड के कोली समाज के लिए विशेष व्यवस्था

मुंबई (सं. भा.)। बड़ी संख्या मे लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का साल २०२० का आखिरी संदेश ध्यान पुर्वक सुना इसका लाइव प्रसारण समुद्र के बीच बोट पर किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा मोर्चा मुंबई अध्यक्ष तेंजिंदर सिंह तिवाना ने एक अनूठी पहल करते हुए मुंबई के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ कोली समाज के लोगों के लिए एक खास आयोजन कर प्रधानमंत्री का संबोधन सुनाया।

मुंबई में पहली बार किसी संगठन द्वारा इस तरह से कोली समाज के लोगों के लिए समुद्र के बीच बोट पर प्रधानमंत्री का संबोधन लाइव सुनाया गया है। कोली समाज के लोगों ने युवा मोर्चा मुंबई अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना के इस आयोजन को सराहते हुए प्रसन्नता और आभार व्यक्त किया। साथ ही क्रिसमस और आने वाले नए साल की बधाइयां दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com