spot_img
Homeप्रमुख खबरे'रिकार्डबाज' शेट्टी

‘रिकार्डबाज’ शेट्टी

उत्तर मुंबई फिर की फतह

मुंबई (सं.भा.) । उत्तर मुंबई से भाजपा उम्मीदवार गोपाल शेट्टी ने एक बार फिर रिकार्ड वोटों से जीत दर्ज की है। उत्तर मुंबई में रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करते हुए अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस की उम्मीदवार उर्मिला मतोंडकर को 453194 वोटों से हराकर अपने ही रिकार्ड को तोड़  दिया है। उनकी इस उपलब्धी पर लोग उन्हें ‘रिकार्डबाज’ भी कह रहे हैं।

बता दें कि 2014 में भाजपा ने गोपाल शेट्टी को कांग्रेस के उम्मीदवार संजय निरुपम के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा था। तब 5 साल इस क्षेत्र से सांसद रहने का बावजूद गोपाल शेट्टी ने उन्हें 446582 वोटों से  हराकर जीत दर्ज की थी। इस बार फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मतोंडकर को शेट्टी से टक्कर लेने के लिए कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव मैदान में उतारा था।

गोरेगांव पुर्व के एन एस सी ग्राउंड पर संपन्न हुए मतगणना में साफ देखा गया की शेट्टी पहले ही राउंड से अपनी बढ़त बना चुके थे। पहले राउंड में शेट्टी  22908 वोटों से आगे थे। दुसरे राउंड में 46525,  तीसरे राउंड में 66969 तो 4थे राउंड में 88194 वोटों से शेट्टी आगे चल रहे थे। 18 वें राउंड की मतगणना में शेट्टी को कुल 688395 वोट तो उर्मिला मातोंडकर को 235201 वोट प्राप्त हुए थे। इस प्रकार 453194 वोट से बढ़त बना कर शेट्टी ने 2014 के अपने रिकार्ड को तोड़ने में सफल रहे।

उस से पहले शेट्टी ने कहा कि जिस ई वी एम को कांग्रेस ले आई है। उसी ई वी एम पर आज उसे भरोसा नही है। उन्होने शिवसेना -भाजपा गठबंधन को मजबूत बताते हुए अपनी जीत के लिए दोनो पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार माना ।

रुझान में शेट्टी की जीत पक्की देख भाजपा मुंबई के उपाध्यक्ष आर यू सिंह, जिला महामंत्री नरेंद्र राठोड के नेतृत्व में कांदिवली भाजपा कार्यालय के बाहर सैकड़ों कार्यकर्ता ढोल की थाप पर जश्न मनाते दिखे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com