मुंबई (सं. भा.)। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मुंबईकरों के लिए म्हाडा के पहाड़ी गोरेगांव के प्रोजेक्ट तीन हजार घर पी.एम.वाई. को देने का निर्णय लिया गया है। पीएमवाई अंतर्गत मुंबई में यह पहला प्रोजेक्ट होगा। मुंबई के बाहर व अन्य जिलों में तीन लाख मकान पीएमवाई के बन चुके है। आगामी दिनों में मकान का सपना देखनेवाले सामान्य मुंबईकरों का सपना साकार हो सकता है। गोरेगांव है कि २०२२ क सबको घर देने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए पूरे देश में प्रधानमंत्री आवास योजना को जोर-शोर से पूरा किया जा रहा है।
महाराष्ट्र में ग्यारह लाख दो हजार चार सौ साठ मकानों को बनाने का निर्णय लिया गया है। जिससे तीन लाख से अधिक घर पूर्ण होने के कगार पर है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए म्हाडा का पहाड़ी गोरेगांव में पांच हजार से अधिक घरों के प्रोजेक्ट का कार्य शुभारंभ होने जा रहा है। इस प्रोजेक्ट में बननेवाले अतिअल्प के तीन हजार घर प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत देने का निर्णय लिया गया है, जिसका पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। मुंबईकरों को सस्ते दर पर मकान उपलब्ध हो सकेगा।


