लोकसभा चुनाव में मिली थोड़ी सफलता के बाद हरियाणा और अब महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार से देश की सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी कलह एक बार फिर सामने आने लगी है। यह पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस के अंदर नेताओं की भूमिका को लेकर सवाल उठे हों। उ-२३ अब भले ही कांग्रेस के भीतर इसकी चर्चा नहीं होती लेकिन इस गुट में शामिल नेताओं की ओर से जो सवाल खड़े किए गए उस पर आज भी चर्चा होती है। हरियाणा और महाराष्ट्र में हार के बाद कांग्रेस के सामने कई चुनौतिया हैं। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर की एक किताब इस वक्त चर्चा के केंद्र में है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने अपनी नई पुस्तक में कहा है कि २०१२ में जब राष्ट्रपति पद रिक्त हुआ था तब प्रणब मुखर्जी को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए – २) सरकार की बागडोर सौंपी जानी चाहिए थी और मनमोहन सिंह को राष्ट्रपति बनाया जाना चाहिए था। अय्यर ने लिखा है कि यदि उस समय ऐसा किया गया होता तो यूपीए सरकार शासन के पंगु बनने की स्थिति में नहीं पहुंचती। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री के रूप में बनाए रखने और प्रणब मुखर्जी को राष्ट्रपति भवन भेजने के निर्णय ने यूपीए – २ के तीसरी बार सरकार गठित करने की संभावनाओं को खत्म कर दिया। अय्यर ने अपनी आगामी पुस्तक ए मैवरिक इन पॉलिटिक्स में ये विचार रखे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर का वह दर्द भी छलक आया कि गांधी परिवार से रिश्ते अब ठीक नहीं। उन्होंने इसे अपने जीवन की विडंबना बताया है कि गांधी परिवार ने ही उनका राजनीतिक करियर बनाया और गांधी परिवार ने उसे खत्म भी किया। अय्यर ने यह भी कहा कि १० साल तक उन्हें एक बार के अलावा सोनिया गांधी से अकेले मिलने या राहुल गांधी के साथ कोई सार्थक समय बिताने का मौका नहीं दिया गया। एक इंटरव्यू में अय्यर ने कहा कि उन्हें सब कुछ मिला लेकिन अंत में वह पार्टी में पूरी तरह से अलग-थलग पड़ गए। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह अब भी पार्टी के सदस्य हैं। उन्होंने कहा मुझे केवल संरक्षण प्राप्त था। मुझे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का समर्थन प्राप्त था। तब मुझे सोनिया गांधी का भी समर्थन प्राप्त था। लेकिन राजनीति में रहने के लिए यह एक बहुत ही अनिश्चित आधार है। इसलिए जब सोनिया गांधी गुस्सा हो गईं २०१० में, तो वह संरक्षण वापस ले लिया गया। हालांकि, इसे अभी तक पूरी तरह वापस नहीं लिया गया है। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कहा कि तो यह बहुत धीमी गिरावट थी। लेकिन यह गिरावट लगभग १५ वर्षों की अवधि में हुई… और फिर, एक बार जब राहुल गांधी आए तो मुझे लगा कि यह बढ़ने वाला है। क्योंकि उन्होंने मुझसे कहा था जहां वह मुझसे ७५ प्रतिशत सहमत हुआ करते थे, वहां उन्होंने कहा कि अब मैं आपसे १०० प्रतिशत सहमत हूं। कांग्रेस में मेरे एकमात्र पद से मुझे हटाने के लिए कहकर यह साबित कर दिया कि वह मुझसे १०० प्रतिशत सहमत हैं। यह पार्टी के पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय संयोजक का पद था,


