मुंबई (सं. भा.) मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। तरुण कला संगम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही।
समारोह में महाराष्ट्र सरकार के कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर राजकुमार सिंह को सम्मानित किया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष चित्रसेन सिंह और महासचिव दीपक सिंह भी मंच पर मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लोढ़ा ने कहा कि मुंबई विविध भाषाओं और संस्कृतियों का शहर है, जहां सभी लोग मिलजुलकर रहते हैं। उन्होंने कहा कि मराठी भाषा का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है, लेकिन किसी को उसकी मातृभाषा बोलने से रोकना उचित नहीं है।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे विधायक श्रीकांत भारतीय ने पत्रकारिता से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मीडिया समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ है और बदलते समय में पत्रकारों की जिम्मेदारी पहले से अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने में पत्रकारिता की अहम भूमिका रहती है।
संस्था के अध्यक्ष चित्रसेन सिंह ने कहा कि पिछले कई वर्षों से संस्था सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभाओं को सम्मानित करती आ रही है। उन्होंने हिंदी पत्रकारिता जगत के सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विधायक संजय उपाध्याय, राघवेंद्र द्विवेदी, आदित्य दुबे, विजय सिंह कौशिक, विनोद यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन शिवपूजन पांडेय ने किया।
इस अवसर पर उदय प्रताप सिंह, अनिल गलगली, पूर्व नगरसेवक रामबचन मुराई, ओमप्रकाश चौहान, उद्योगपति राजीव सिंघल, अजय सिं्घानिया समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में संस्था के महासचिव दीपक सिंह ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर राजकुमार सिंह को मिला सम्मान
RELATED ARTICLES


