मुंबई (सं.भा.) सड़कों पर वाहन पार्क कर घर चले जाने वाले गाड़ी मालको पर मनपा ने लगाम कसने की तयारी कर दी है मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र की सड़कों पर लावरिस छोड़ दिए गए वाहनों के मालिकों के खिलाफ मनपा आयुक्त प्रवीणसिंह परदेशी ने एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया है. वाहन मालिक अपने वाहन को सड़कों पर लावारिस हालत में छोड़ देते हैं. एफआईआर दर्ज कराने के बाद बीएमसी आरटीओ के सहयोग से लावारिस वाहन मालिकों का पता लगाएगी.
यातायात बाधित होता है
सड़कों पर पड़े वाहनों को लेकर बीएमसी में एक बैठक हुई जिसमें मुंबई पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह और आरटीओ के संयुक्त पुलिस आयुक्त भी उपस्थित थे. सड़कों पर पड़े लावारिस वाहनों की वजह से यातायात बाधित होता है. इन वाहनों के मालिकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती थी. अब लावरिस वाहन मालिकों के खिलाफ मुंबई पुलिस, परिवहन आयुक्तालय, ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ के सहयोग से एफआई दर्ज करने का निर्णय किया गया है.
भंगार में बेचे जाएंगे जब्त वाहन
लावारिस वाहनों को जब्त कर तलोजा भेजा जाएगा. वाहन नंबर और चेसिस नंबर के आधार पर वाहन मालिक की खोज कर उनसे दंड की रकम वसूली जाएगी. दंड नहीं भरने पर वाहन को भंगार में बेचा जाएगा. मनपा आयुक्त ने सभी सहायक मनपा आयुक्तों को सड़कों पर लावरिस वाहनों को जब्त करने का आदेश दिया है.


