मुंबई (सं. भा.) आम लोगों को अपराध और अपराधी से कैसे बचा जाए, सच्ची कहानी के माध्यम से सावधान इंडिया तथा क्राइम पेट्रोल सचेत करते हैं। इन सीरियलों में महिला और पुरुष ऐक्टरों में से कोई नकरात्मक भूमिका यानी बदमाश का रोल निभाता है तो कोई अच्छा आदमी का तो कोई पुलिस का। इन दोनो सीरियलों विभिन्न तरह के छोटे मोटे किरदार निभाने वाली दो महिला कलाकारों को आरे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनो पर रुपए चुराने का आरोप लगा है।
दरअसल कोरोना काल में हुए लॉक डाउन के कारण सीरियल की शूटिंग लगभग बंद थी। इसके चलते दोनो पैसों की कमी से जूझ रहे थे। उनका एक दोस्त आरे कॉलोनी के रॉयल पाम इलाके के एक पॉश बिल्डिंग में पेइंग गेस्ट चलाता है। वहां रहने के लिए दोनो 18 मई को यह दोनों एक्ट्रेस पेइंग गेस्ट बनकर गई थी. उसी दौरान उस घर में पहले से मौजूद पेइंग गेस्ट के लॉकअप में रखे 3 लाख 28 हजार लेकर वहां से रफूचक्कर हो गए.
पेइंग गेस्ट द्वारा आरे पुलिस को आशंका जहीर करते हुए टीवी एक्ट्रेस सुरभि सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव(25) और मोसिना मुख्तार शेख (19) पर उसने अपने पैसों की पोटली चोरी करने की बात कही. पुलिस जांच के दौरान सोसाइटी के प्रांगण में लगे सीसीटीवी के फूटेज जांच की गई तब वे दोनो बाहर जाते हुए दिखीं।
16 जून को इन दोनों कलाकारों को नवी मुंबई से गिरफ्तार कर आरे पुलिस स्टेशन लाया गया। गहन पूछताछ करने पर भी दोनो ने मौन साध रखा था। जब पुलिस ने दोनों को सीसीटीवी फुटेज दिखाया जिसमें पोटली ले जाते हुए साफ साफ दिख रही थीं तब वे टूट गईंं और जुर्म कबूल कर लिया।
आरे पुलिस ने इनके पास से चोरी किया गया रुपया बरामद कर लिया है.दोनो को कोर्ट में पेश किए.कोर्ट ने दोनो को 23 जून तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है।


