मुंबई (सं.भा.)अभिनेता संजय दत्त का एक बयान इन दिनों चर्चा में है। महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक द्वारा आयोजित दहीहंडी कार्यक्रम में संजय दत्त से मराठी में बोलने को कहा गया तो उन्होंने अपने अंदाज में मजेदार जवाब दिया। सरनाईक ने कहा कि वह इन दिनों सभी को मराठी सिखा रहे हैं और संजय दत्त को भी मराठी बोलनी चाहिए। इस पर संजय दत्त ने मुस्कुराते हुए कहा, “प्रताप भाई, मैं 6 साल येरवडा जेल में रहा, फिर भी मराठी नहीं सीख पाया।” इसके बाद उन्होंने मराठी में नमस्कार किया और बताया कि उन्हें सिर्फ इतना ही बोलना आता है। कार्यक्रम में दोनों के बीच दोस्ताना अंदाज में बातचीत भी हुई। सरनाईक ने बताया कि संजय दत्त के साथ उनकी करीब 25 साल पुरानी दोस्ती है। उन्होंने संजय दत्त के पिता सुनील दत्त और बहन प्रिया दत्त का भी जिक्र किया।
‘6 साल येरवडा में रहा, फिर भी मराठी नहीं सीख पाया’, संजय दत्त का जवाब चर्चा में
RELATED ARTICLES


