- लाइसेंस किए जाएंगे रद्द : आत्राम
मुंबई (सं. भा.) राज्य में गुटखा, पान मसाला एवं इस तरह के प्रतिबंधित पदार्थों का परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसी चेतावनी राज्य अन्न एवं औषध प्रशासन मंत्री धर्मराव बाबा आत्राम ने शुक्रवार को विधानसभा में दी। राज्य में तम्बाकू मिश्रित पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर विधायक आशीष शेलार, अतुल भातखलकर, योगेश सागर ने सवाल उठाया. मंत्री ने बताया कि इस तरह के प्रतिबंधित पदार्थों का आवागमन करने वाले वाहनों का रजिस्ट्रेशन तथा वाहन चालकों का लायसेंस रद्द करने के बारे में प्रादेशिक परिवहन विभाग प्राधिकरण को सूचना दी गई है।

राज्य में है पाबंदी
राज्य में गुटखा उत्पादन व बिक्री करने पर पाबंदी है, जबकि पड़ोस के राज्यों में गुटखे का उत्पादन किया जाता है। अन्य राज्य के उत्पादकों पर सीधे कार्रवाई नहीं की जा सकती, लेकिन राज्य में प्रतिबंधित पदार्थों के परिवहन, गोदाम उपयोग किया तो वह वाहन, गोदाम सील करने के बारे में संबंधितों को आदेश दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि यदि किसी ट्रक में गुटखा या प्रतिबंधित पान मसाला ढोया जा रहा है तो ड्राइवर, कंडक्टर को भी गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाती है।


