मुंबई (सं.भा.) : दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नागार्जुन की बहुप्रतीक्षित 100वीं फिल्म इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। फिल्म में अभिनेत्री तब्बू की एंट्री लगभग तय मानी जा रही है। खास बात यह है कि करीब 28 साल बाद दोनों कलाकार एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आ सकते हैं, जिससे उनके प्रशंसकों में उत्साह बढ़ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,आ फिलहाल ‘किंग100’ नाम से चर्चित इस फिल्म में तब्बू एक मजबूत और नकारात्मक किरदार निभाती दिखाई दे सकती हैं। हालांकि, निर्माताओं की ओर से उनके किरदार को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। नागार्जुन और तब्बू की जोड़ी ने 1990 के दशक में कई फिल्मों में साथ काम किया था और दर्शकों ने उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया था। लंबे अंतराल के बाद दोनों का एक बार फिर साथ आना दर्शकों के लिए खास माना जा रहा है। तब्बू इससे पहले भी कई फिल्मों में गंभीर और ग्रे शेड वाले किरदार निभाकर अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवा चुकी हैं। ऐसे में यदि वह इस फिल्म में खलनायिका की भूमिका निभाती हैं, तो यह उनके करियर का एक और दमदार किरदार साबित हो सकता है। गौरतलब है कि अतीत में नागार्जुन और तब्बू के रिश्ते को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं होती रही थीं। हालांकि, दोनों कलाकारों ने कभी सार्वजनिक रूप से इन अटकलों की पुष्टि नहीं की। फिलहाल दर्शकों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि फिल्म से जुड़ी आधिकारिक घोषणा कब सामने आती है।
नागार्जुन की माइलस्टोन फिल्म में तब्बू का नया अंदाज, फैंस को बड़ी सौगात
RELATED ARTICLES


