spot_img
Homeमहाराष्ट्रकाशी के जायके का कांदिवली में तड़का: महावीर नगर में खुला 'काशी...

काशी के जायके का कांदिवली में तड़का: महावीर नगर में खुला ‘काशी समोसा भंडार’

मुंबई (सं. भा.) : काशी की गलियों में समोसे सिर्फ नाश्ता नहीं, बल्कि एक स्वादिष्ट परंपरा हैं। अब वही स्वाद मुंबई के कांदिवली (पश्चिम) में भी चखने को मिल रहा है। महावीर नगर में पंचशील गार्डन के पास हाल ही में ‘काशी समोसा भंडार’ नामक एक नई दुकान खोली गई है, जो समोसे प्रेमियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं।

यह दुकान उत्तर प्रदेश के एक उद्यमी ने शुरू की है, जिन्होंने काशी की समोसा परंपरा को महाराष्ट्रियन ठेचा चटनी के साथ जोड़कर एक नई शैली में पेश किया है। खास बात यह है कि समोसे को पत्ते पर हल्का मैश कर, ऊपर से पुदीना, इमली और ठेचा चटनी के साथ परोसा जाता है, साथ ही कटे हुए प्याज़ भी डालकर परोसने का तरीका इसे और खास बना देता है।

काशी की समोसा चाट की यह प्रस्तुति न केवल स्वाद में अनोखी है, बल्कि परंपरा और इनोवेशन का बेहतरीन मेल भी है। महज एक महीने में यह दुकान स्थानीय लोगों की पसंदीदा जगह बन चुकी है। अगर आप काशी का स्वाद मुंबई में तलाश रहे हैं, तो ‘काशी समोसा भंडार’ जरूर जाएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com