spot_img
Homeप्रमुख खबरेकाली - पीली टैक्सी वालों ने कहा न्यूनतम किराया करो ३० रुपया

काली – पीली टैक्सी वालों ने कहा न्यूनतम किराया करो ३० रुपया

मुंबई (सं.भा.)।  मुंबई के टैक्सीवालों ने एक बार फिर किराया बढ़ोतरी की मांग की है। मुंबई टॉक्सिमेंस यूनियन ने सरकार को किराया वृद्धि का एक प्रस्ताव भेजकर टैक्सी का न्यूनतम किराया २२ रुपए से बढ़ाकर ३० रुपए करने की मांग की है। टैक्सीमेंस यूनियन का कहना है कि छुट्टे पैसों को लेकर यात्रियों के बीच नोकझोक न हो इसलिए किराया सीधे ३० रुपए राउंड फिगर करने की मांग की है। यूनियन ने सरकार को १५ दिन का अल्टीमेटम दिया है। उनके बाद क्या करना है इसका निर्णय लिया जाएगा।

मुंबई टैक्सी यूनियन ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर काली – पीली टैक्सी का शुरुआती किराया ३० रुपए और प्रति किलो मीटर पर बढ़नेवाले पैसे को दो रुपए करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अभी तो हम सरकार से मांग की है, यदि हमारी मांगों पर ध्यान नही दिया जाता है तो हम इस बारे में सोचेंगे कि हमें क्या कदम उठाना है? मुंबई टैक्सी यूनियन के अध्यत्र ए एल क्वॉड्रोस ने कहा कि वर्ष २०१३ में टैक्सी का किराया बढ़ाया गया था। तब से अब तक मंहगाई बहुत ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में टैक्सी का शुरुआती किराया २२ से बढ़ाकर ३० रुपए किया जाना चाहिए, साथ ही हर १०० मीटर पर दो रुपए मीटर में बढ़ने चाहिए। बता दें कि वर्तमान में डेढ़ किलोमीटर का २२ रुपए किराया लगता है। इसके बाद हर १०० मीटर में १.४५ रुपए बढ़ जाते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com