spot_img
Homeप्रमुख खबरेसावरकर को भारतरत्न देने का मामला

सावरकर को भारतरत्न देने का मामला

  • शेट्टी ने किया सावंत की मांग का समर्थन
  • ३ साल पहले ही उठाया था मुद्दा
    मुंबई, (सं.भा.): वीर सावरकर की १३९वी जयंती पर उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी ने स्वतंत्रता संग्राम में सराहनीय योगदान देने वाले वीर सावरकर को भारतरत्न देने की अपनी ३ साल पुराणी मांग को दोहराया है उन्होंने महान हस्तियों, देशभक्तों और नेताओं के नाम पर अनेक उद्यान और स्मारक का निर्माण कर अपनी एक अलग छवि बनाई है।ऐसे में शिवसेना सांसद श्री अरविंद सावंत ने भारत सरकार द्वारा स्वातंत्र्यवीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग को लेकर मुद्दा उठाया है जिसका समर्थन करते हुए गोपाल शेट्टी ने सावरकर को भारतरत्न देने की मांग की है गोपाल शेट्टी ने कहा कि मैं सांसद अरविंद सावंत की मांग का स्वागत करता हूं और उनका अभिनंदन करता हूं ।
    प्रखर हिंदुत्ववादी स्वतंत्रता सेनानी, साहसी देशभक्त वीर सावरकर को भारतरत्न प्रदान हो इस हेतू मैं सन २०१९ से प्रयत्नशील हूं। १६ अक्तूबर २०१९ को मैने गृहमंत्री अमित शाह को विस्तृत पत्र भी लिखा है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com