spot_img
Homeप्रमुख खबरेझोपड़पट्टी क्षेत्र में बिना लाइसेंस का ट्राई होटल

झोपड़पट्टी क्षेत्र में बिना लाइसेंस का ट्राई होटल

  • दिखावे के लिए मनपा ने की थी करवाई, स्टे लेकर खड़ी करदी ईमारत
  • फायर ब्रिगेड समेत किसी भी विभाग से नहीं मिली है NOC
    मुंबई (सं.भा.): कांदिवली पश्चिम के गणेश नगर, 90 फीट रोड पर चलने वाला ट्राई होटल इसके पहले कासा रूम के नाम से चलता था। मनपा के आर साउथ विभाग के अंतर्गत बने इस होटल की जगह पर पहले लम्बा चौड़ा गाला था जिसे पुलिस और मनपा की मिलीभगत से अवैध निर्माण कर होटल का रूप दे दिया गया। कुछ लोगों की शिकायत पर मनपा ने दिखावे के लिए नोटिस देकर तोडत करवाई की जिससे नोटिस की आड़ में गाला मालिक ने कोर्ट से स्टे ले लिया।स्टे के बावजूद भी ईमारत को खड़ा कर दिया स्थानीय लोगों का कहना है की इस होटल को न तो मनपा से लाइसेंस मिला है और न ही फायर ब्रिगेड समेत किसी भी सरकारी विभाग से NOC प्राप्त है इसके बावजूद यहाँ 1-2 घंटे के लिए बुकिंग की जाती है।इससे सवाल उठता है की बिना लाइसेंस के चलने वाले इस होटल में अगर कोई दुर्घटना होती है तो इसका जिम्मेदार कोन होगा। सूत्र बताते है की इस होटल में 1 रेलवे कर्मचारी भी पार्टनर है।सवाल यह ये उठता है की झोपड़पट्टी छेत्र में 35 कमरों का होटल चल रहा है मनपा और पुलिस हो इसकी खबर नहीं है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com