spot_img
Homeमुंबईमुंबईकरों के घरों का सपना होगा साकार, म्हाडा के ४,०८३ घर तैयार...

मुंबईकरों के घरों का सपना होगा साकार, म्हाडा के ४,०८३ घर तैयार !

  • आवेदन शुरू, १८ जुलाई को निकलेगी लॉटरी, सोमवार को निकला विज्ञापन

मुंबई (सं. भा.) मुंबईकरों के घरों का सपना साकार होने जा रहा है जल्द ही उन्हें अपने हक़ का घर मिलेगा इसके लिए म्हाडा ने ४०८३ घरों का निर्माण किया है। म्हाडा मुंबईकरों के लिए मुंबई में इन घरों की लॉटरी निकालने जा रही है। १८ जुलाई को लॉटरी निकलेगी। सोमवार को घरों का विज्ञापन जारी कर आवेदकों के लिए रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरने, लेने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया जा चुका है। यह प्रक्रिया २६ जून तक जारी रहेगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद बांद्रा स्थित ‘रंग शारदा’ में १८ जुलाई को लॉटरी निकालकर घरों का वितरण किया जाएगा।

गौरतलब है कि चार वर्षों के बाद मुंबई में अपने घर का सपना पूरा करने के लिए म्हाडा ने मुंबई में ४,०८३ घरों का निर्माण किया है। इस लॉटरी में अति अल्प, अल्प श्रेणी, मध्यम श्रेणी, उच्च श्रेणी के घरों को म्हाडा ने अपनी लॉटरी में शामिल किया गया है। ग्रुप के अनुसार घरों की संख्या इस प्रकार है- अति अल्प २,७८८, अल्प १,०२२, मध्यम श्रेणी १३२, उच्च श्रेणी ३८, साथ ही कई पुरानी इमारतों के रिक्त १०२ घरों को लॉ टरी में शामिल किया गया है। सोमवार से घरों के इंतजार में बैठे लोग म्हाडा की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया २६ जून तक रहेगी। उसके बाद म्हाडा आए हुए आवेदनों की जांच-पड़ताल १८ जुलाई को लॉटरी निकालेगी। जिन घरों की लॉटरी निकलेगी वे घर इन इलाकों में बने हुए हैं। एंटॉपहिल, कन्नमवार नगर, पहाड़ी गोरेगांव, दादर – तिलक नगर, सहकार नगर मागाठाने बोरीवली, विक्रोली आदि इलाकों में बने हुए हैं। पहली बार पहाड़ी गोरेगांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत १,९४७ घरों का समावेश है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com