spot_img
Homeसंपादकीयजीवन में खुद से की गई उम्मीद चमत्कार करती है

जीवन में खुद से की गई उम्मीद चमत्कार करती है

कहते है उम्मीद पर दुनिया कायम है। उम्मीद मन का एक आशावादी विचार  है जो किसी व्यक्ति के जीवन में घटित होने वाली  अच्छी घटनाओं और सम परिस्थितियों से सम्बंधित सकरात्मक परिणाम की आशा पर आधारित है।

उम्मीद ज़िन्दगी में  एक अटूट विश्वास का नाम  हैं जो हमे आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। जब हम जीवन मे असफलताओ का सामना करते है बार बार ठोकर खाते है। जीवन की विषम परिस्थितियों का सामना करते है। आगे बढ़ने के लिए, गिर कर संभलने के लिए , कुछ नया करने लिए व्यक्ति  को प्रेरित करती  है  यह एक भरोसा है कि नाकामियों की रात चाहे कितनी ही लम्बी क्यों न हो , कितनी भी गहरी क्यों न हो संभावनाओं की सुबह ज़रूर होगी। यह उम्मीद ही है जो हमे फिर से आशावादी बनाती है।

जब हमारा अपना कोई बीमार होता है तो हम डाक्टर से उम्मीद करते है की वह ठीक कर देगा।

जब बिज़नेस में घाटा होता है। सब खत्म होने को हो। तब भी हम ये उम्मीद करते है कि वो दिन नही रहे तो ये दिन भी नही रहेंगे। फिर से इस उम्मीद पर शुरुआत करते है कि सब अच्छा होगा।

व्यक्ति के अपने सपने पूरे करने की उम्मीद।

कभी कभी उम्मीद बार बार टूट जाती है। बार बार हार का सामना करना पड़ता है। क्या हम इस दुनिया मे सिर्फ दुखी हो कर मृत्यु प्राप्त करने आये है।  मन मे अपार पीड़ा का अनुभव होता है। ऐसे में क्या करे।

ईश्वर ने हम सब को इस धरती पर बहुत तरह के अनुभव लेने भेजा है कुछ खास करने भेज है। सभी को जीवन का आनंद ले ने भेजा है। हमारे साथ जो कुछ भी होता है वो हमारी खुद की गलतियों का परिणाम है। इसलिए सबसे पहले दुसरो से उम्मीद छोड़ दे।जीवन मे दुख का कारण दुसरो से की गई उम्मीद होती है। आप सिर्फ अपने कर्तव्य का निर्वाह करिये।  सिर्फ और सिर्फ खुद से उम्मीद रखे।

अपनी सोच के प्रति अलर्ट हो जाये। उनके प्रति सकारात्मक हो जाये।

हर कार्य के लिए  की गई उम्मीद पूरी तरह से आशावादी होनी चाहिए। क्योंकि नकारात्मक सोच हमारी उन उम्मीदों को भी धराशायी कर देती है जब हम मंजिल के बहुत करीब होते है।

जरूरत सिर्फ स्वयं को निखारने की ,स्वयं पर काम करने की, स्वयम की की गई गलतियों से सीखने की होती है। हम सब चाहते है कोई दूसरा हमारी मदद कर दे हमारे काम मे थोड़ा बोझ कम हो जाएगा। ऐसे ऐसे विचार मन मे आते है दुसरो से उम्मीद रखते है। सच तो ये है जब आप काबिल होते हो तो ही  लोग साथ के लिए आगे आते है । आप की मदद के लिए हाथ बढ़ाते है। आप के हुनर को देख कर, आप के जज्बे को देख कर, आप के आत्मविश्वास को देख कर। प्रत्येक व्यक्ति में खास गुण होते है जो दूसरों को तो दिखाई जाते है पर हमें अपने गुण खुद को ही नजर नही आते या हम नजर अंदाज कर देते है। स्वयं की शक्ति से बढ़कर दूसरी कोई शक्ति साथ नही देती अपनी खुद की शक्ति ही सर्वोपरि होती है। सिर्फ औऱ सिर्फ अपने आप पर भरोसा रखिये अपने से ही उम्मीद कीजिये। ईश्वर ने हम सब को खास बनाया है। हम सब ईश्वर की खास रचनाएं है। ईश्वर ने हम सब को पंच ज्ञाननेद्रिया दी है। जिससे हम ज्ञान अर्जित कर बुद्धि के बल पर  जीवन की सभी विषम परिस्थितियों को सम कर सकते है। जीवन मे वो सब कुछ प्राप्त कर सकते है जिसकी उम्मीद शायद हम ने खुद से भी नही की होगी। अपने अंदर की शक्ति को पहचानो और सिर्फ और सिर्फ अपने ऊपर कार्य करो। जीवन चमत्कारिक रूप से बदल जायेगा। आप की स्वयं से की गई उम्मीद चमत्कार करती है जीवन में। प्रैक्टिकल कर के देखिए तभी परिणाम आएगा।

…ज्योतिषाचार्य एवं हॉलिस्टिक हीलर मीना कुमारी

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com