मुंबई (सं.भा.): मुंबई में अवैध कारोबार पर सख्ती के दावों के बीच कांदिवली पश्चिम का ब्लू थाई स्पा अब सुर्खियों में है। बिट चौकी के करीब संचालित इस स्पा को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस आयुक्त स्तर से अवैध स्पा और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश जारी हैं। शहर के कई हिस्सों में छापेमारी भी हुई, लेकिन कांदिवली में यह स्पा अब भी बेखौफ चलने की बात सामने आ रही है।
स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि इस स्पा का संचालन एंथोनी नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है, जो खुलेआम अपनी पहुंच का हवाला देता है। “ऊपर तक सेटिंग” होने के दावों के चलते इलाके में यह संदेश जा रहा है कि यहां कार्रवाई आसान नहीं है।

सूत्रों का कहना है कि बिट चौकी के करीब सब कुछ होने के बावजूद कार्रवाई न होना कई सवाल खड़े करता है। क्या वाकई किसी प्रभाव के चलते कार्रवाई नहीं हो रही, या फिर सिस्टम की अनदेखी है—यह अब जांच का विषय बन गया है।
इलाके के नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने इस मामले को गंभीर बताते हुए स्पष्ट रूप से मांग की है कि उच्च अधिकारी इस विषय को गंभीरता से लें और तत्काल पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाए और यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए।


