मुंबई (सं. भा.) रेलवे प्लेटफार्म पर तैनात RPF के जवान जहां लोगों के जान माल की रक्षा करते है वही रेलवे की संपति का भी संरक्षण करते है। इसी कर्तव्य का निर्वहन करते हुए चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे यात्री की जान आरपीएफ जवान की सक्रियता से बच गई। बताया गया कि बोरीवली स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 6 से 09115 नामक चलती ट्रेन में चढ़ रहे दीपक शाह नामक यात्री का पैर फिसला और वे ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच में गिरने वाले थे। इस बीच ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के पवन कुमार ने सतर्कता दिखाते हुए दिपक शाह को अपनी ओर खींच लिया। यदि यात्री प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच गैप में फंस जाते तो उनकी जान जा सकती थी। आरपीएफ जवान पवन कुमार वक्त पर दिखाई गई सक्रियता के लिए उनकी सराहना रेल प्रशासन ने की साथ ही रेल यात्री शाह ने उन्हें धन्यवाद दिया।


