- 6 स्कूटी के साथ बोरीवली पुलिस ने किया गिरफ्तार।
मुंबई (सं. भा.) बोरीवली पुलिस ने एक ऐसे शातिर स्कूटी चोर को गिरफ्तार किया है। जो कुछ ही मिनट में स्कूटी चोरी कर फरार हो जाया करता था। बोरीवली पुलिस ने आरोपी के पास से 6 स्कूटी बरामद किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया है की गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए हर दिन नई एक्टिवा की चोरी किया करता था। आरोपी चुराई गई एक्टिवा से गर्लफ्रेंड को घुमाया करता था स्कूटी का पेट्रोल जहां खत्म हो जाया करता था वही स्कूटी को छोड़कर दूसरी स्कूटी चोरी कर फरार हो जाया करता था।

डीसीपी अजय बंसल के अनुसार बोरीवली पुलिस स्टेशन की हद में स्कूटी चोरी की वारदात बढती जा रही थी। बोरीवली पुलिस ने मामला दर्ज कर स्कूटी चोरी होने की जांच शुरू की। सीसीटीवी और सूत्रों की मदद से पुलिस को पता चला कि आरोपी मालाड इलाके में घूम रहा है। जिसके बाद बोरीवली पुलिस ने टीम बनाकर आरोपी को मालाड से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 6 एक्टिवा बरामद की गई। बोरीवली पुलिस ने बोरीवली, दहिसर, चारकोप और कस्तूरबा के 6 केस डिटेक्ट किया है। आरोपी का नाम अनिल भीमराव निंबालकर (23) वर्ष है। जो मालवणी का रहने वाला है और मैकेनिक का काम करता है।



