पालघर (सं. भा.)। कोरोना के इस संकट काल मे जहां कोई भी दवाई कारगर नहीं साबित हो रही है वहीं कुछ पाखंडी बाबा तंत्र मंत्र के नाम पर लोगों को ठगने का काम रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पालघर जिले के विक्ररमगढ़ तहसील के सकतोर गांव में सामने आया है। गुप्त सुचना के आधार पर एक मकान पर विक्रमगढ़ एसडीएम और पुलिस ने छापा मारकर झाड़ फूंक के नाम पर मकान में भीड़ जुटाने वाले तांत्रिक समेत दो लोगों को गिरपÌतार किया है।
कोरोना नियमों का उल्लंघन
बताया जा रहा है कि विक्रमगढ़ के एसडीएम को सुचना मिली थी कि सकतोर गांव में बंदु तारानाथ वरठा के घर पर काफी दिनों से झाड़ फूंक और तंत्र विद्या के नाम पर काफी भीड़ इकठ्ठा हो रही है जिसके कारण इस क्षेत्र में कोरोना संक्रमण और तेजी से फैल सकता है।
१५००० रुपये का जुर्माना पकड़े गए लोगों से वसूला गया
कुछ भागने में हुए सफल
सूचना मिलने के बाद एसडीएम ने विक्रमगढ़ पुलिस की सहायता से गुप्त तरीके से जब इस मकान पर छापा मारा तो इस मकान में भिवंडी, मनोर, सफाले, वाडा, मुरबाड व विक्रमगढ़ तहसील से आए महिलाओ, बच्चों समेत अन्य लोग स्वस्थ होने की आस में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए थे। पुलिस ने बताया कि गिरपÌत में लिए गए तांत्रिक और मकान मालिक पर हमने मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जबकि ३० लोगों से मास्क न पहनने के लिए ५०० के हिसाब से १५ हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है।


